सेवा संकल्प अभियान के तहत योग कार्यक्रम एवं हॉकी मैच का आयोजन

जांजगीर-चांपा, 10 अक्टूबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में स्वस्थ जीवनशैली, जनजागरूकता और खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पीएमश्री स्वामी आत्मानंद विघालय जांजगीर में ‘योग से निरोग’ कार्यक्रम आयोजित कर नागरिकों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित किया गया। टीसीएल कॉलेज, जांजगीर के हॉकी मैदान में जिला स्तरीय हॉकी मैच का आयोजन किया गया।
‘योग से निरोग’ कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित अतिथियों द्वारा नियमित योगाभ्यास को स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा निरोगी जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया गया। टीसीएल कॉलेज के हॉकी मैदान में आयोजित जिला स्तरीय हॉकी मैच के माध्यम से खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। अतिथियों ने कहा खेल गतिविधियों से अनुशासन, टीम भावना, आपसी सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।
इस दौरान पूर्व संसदीय सचिव श्री अंबेश जांगड़े, नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री मोहन यादव, जिला पंचायत सदस्य श्री राजकुमार साहू, श्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, श्री प्रदीप शराफ, श्री हितेश यादव, श्री अमित यादव, श्री सोनू यादव, श्री विवेक सिंह, श्री नरेन्द्र कौशिक, श्री अजीत गढ़वाल, श्री सुधीर अग्रवाल, श्री प्रदीप सिंह चंदेल, श्री बलराम जलतारे, श्री के एल पांडेय, श्रीमती मंजुला पांडेय, श्री केशव साहू, श्री गोपेश्वर कहरा, श्री राजू सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोहर प्रताप सिंह, खेल अधिकारी श्रीमती पुष्पा कोरी दिवाकर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी,छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।




