छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपापामगढ़
पामगढ़ में सनसनी: नहर में मिली अज्ञात महिला की लाश, जांच जारी

पामगढ़। क्षेत्र के एक नहर में अज्ञात महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार सुबह स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव तैरता हुआ देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से शव को नहर से बाहर निकाला गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान मुलमूला थाना क्षेत्र के पकरिया झूलन निवासी कीर्तन साहू की लगभग 40 वर्षीय बहू के रूप में की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए।
फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। मामले को लेकर पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।




