छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

गांव-गांव में मनाया गया रोजगार एवं आवास दिवस

विकसित भारत जी राम जी के तहत श्रमिकों को मिलेगा 125 दिवस का रोजगार और 300 रुपये प्रतिदिन की मजदूरी

जांजगीर-चांपा 07 जुलाई 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्री गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में जिले में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विकसित भारत जी राम जी योजना एवं प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन की जानकारी दी गई साथ ही पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया गया। रोजगार दिवस में ग्रामीण श्रमिकों को जानकारी दी गई कि विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत अब पात्र श्रमिकों को एक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा तथा प्रतिदिन 300 रुपये की मजदूरी प्रदान की जाएगी। इससे ग्रामीण परिवारों को अधिक रोजगार के अवसर मिलने के साथ उनकी आय में वृद्धि होगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

रोजगार एवं आवास दिवस के अवसर पर रोजगार की मांग करने वाले श्रमिकों का पंजीयन, ई-केवाईसी, लंबित जियो टैगिंग, आवास निर्माण की प्रगति की समीक्षा तथा हितग्राहियों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया। साथ ही अपूर्ण प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने एवं स्वीकृत हितग्राहियों को समय पर किस्त भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी जनपद पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया है कि पात्र परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराया जाए। रोजगार एवं आवास दिवस के माध्यम से जिले में रोजगार सृजन, आवास निर्माण तथा ग्रामीण विकास के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!