
पामगढ़ 07 अगस्त 2026। ग्राम पंचायत ससहा के पंचायत भवन परिसर में आज प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत गायन कार्यक्रम हैगरिमामय एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत ससहा के सरपंच द्वारा विधिवत राष्ट्रध्वज फहराकर की गई। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित पंचगण, पंचायत कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत का गायन किया।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने राष्ट्रध्वज को नमन करते हुए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों में देशभक्ति एवं सामाजिक एकजुटता की भावना देखने को मिली।
कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता रही। अंत में सभी ने आपसी भाईचारे, एकता और ग्राम के विकास में मिल-जुलकर योगदान देने का संकल्प लिया।
ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगीत गायन का यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण, अनुशासित एवं गरिमामय वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।




