
बिलासपुर। बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई बिलासपुर के तत्वावधान में बहुजन आंदोलन के प्रेरणास्रोत, बामसेफ, डीएस-4 एवं बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक बहुजन नायक मान्यवर श्री कांशीराम साहब के 20वें परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम 9 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे बिलाईगढ़ विधानसभा मुख्यालय स्थित पुलिस थाना मैदान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में बहुजन समाज पार्टी जोन इकाई बिलासपुर के अंतर्गत आने वाले बिलासपुर, जांजगीर एवं महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के पदाधिकारी, वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता शामिल होंगे।

इस अवसर पर कांशीराम साहब के सामाजिक एवं बहुजन आंदोलन में योगदान तथा उनके विचारों पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे जाएंगे।
मुख्य जोन प्रभारी बिलासपुर एवं पूर्व विधायक पामगढ़ श्रीमती इंदू बंजारे ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार संगोष्ठी को सफल बनाने की अपील की है।



