
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा आयोजित हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 के परिणाम आज घोषित किए जाएंगे। लंबे इंतजार के बाद छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को राहत मिलने जा रही है। बोर्ड द्वारा दोपहर 2:30 बजे नवा रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन के कक्ष क्रमांक S-2-12 में परिणाम जारी किए जाएंगे।
देरी की वजह
इस वर्ष बोर्ड परीक्षाएं 20-21 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चली थीं। प्रारंभिक योजना के अनुसार 15 अप्रैल तक परिणाम जारी होना था, लेकिन 12वीं हिंदी प्रश्नपत्र लीक होने के मामले के चलते 10 अप्रैल को पुनः परीक्षा आयोजित करनी पड़ी। इसी कारण रिजल्ट में देरी हुई।
कितने छात्रों ने दी परीक्षा
इस बार कक्षा 10वीं में 3,20,535 छात्र पंजीकृत थे, जबकि कक्षा 12वीं में 2,45,785 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। बड़ी संख्या में छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और आगे की पढ़ाई के लिए रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
पिछले साल का प्रदर्शन
वर्ष 2025 में 7 मई को जारी परिणाम में कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 68.76% रहा था, जबकि कक्षा 12वीं का परिणाम 82.25% दर्ज किया गया था।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र निम्न स्टेप्स से अपना परिणाम देख सकते हैं आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जाएं
“CGBSE Class 10 Result 2026” या “CGBSE Class 12 Result 2026” लिंक पर क्लिक करें
रोल नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा दर्ज करें स्क्रीन पर दिखाई दे रही मार्कशीट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें
SMS से भी देखें रिजल्ट
12वीं के लिए: CG12 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें
10वीं के लिए: CG10 <रोल नंबर> लिखकर 56263 पर भेजें
महत्वपूर्ण लिंक:
https://cg.results.nic.in
https://cgbse.nic.in
https://results.cg.nic.in
https://results.digilocker.gov.in
अब सभी की निगाहें दोपहर 2:30 बजे होने वाली आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं, जब लाखों छात्रों का इंतजार आखिरकार खत्म होगा।




