छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जांजगीर-चांपा 21 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती अनिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में शासकीय हाई स्कूल पीथमपुर में चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री गजेन्द्र सिंह जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम में बाल संरक्षण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विद्यार्थियों को जानकारी दी गई। इस दौरान पोक्सो अधिनियम, सुरक्षित एवं असुरक्षित स्पर्श, बाल विवाह रोकथाम तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों के स्थायी पुनर्वास के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृत्ति एवं नशे जैसी गतिविधियों में संलिप्त तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में निवासरत बच्चों की पहचान एवं उनके संरक्षण के लिए प्रचार-प्रसार किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को बाल विवाह, पोक्सो अधिनियम से संबंधित प्रकरणों तथा सड़क जैसी परिस्थितियों में रहने वाले बच्चों, बाल श्रमिकों, अपशिष्ट संग्राहकों, भिक्षावृत्ति एवं नशे में संलिप्त बच्चों की जानकारी मिलने पर तत्काल महिला एवं बाल विकास विभाग, चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 अथवा मोबाइल नंबर 9827771819 एवं 8963997174 पर सूचना देने की अपील की गई। कार्यक्रम में चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 की टीम, विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!