क्राईम (अपराध)छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

थाना शिवरीनारायण पुलिस की सक्रियता से हत्या के मामले मे फरार चल रहे 02 आरोपी एवं 01 के विधि से संघर्षरत अपचारी बालक को पकड़ने में थाना शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

घटना में प्रयुक्त चाकू, खुन लगे कपडे एवं मोबाईल बरामद

प्रकरण में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 103 (1), 61 (2), बीएनएस के तहत विधिवत कार्यवाही की गई है

 नाम आरोपी –

1 करन कुर्रे पिता टीकाराम कुर्रे उम्र 19 वर्ष 6 माह साल साकिन भखराभाठा धरदेई 

2.अनिरूद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे पिता प्रेमलाल कुर्रे उम्र 21 वर्ष साकिन भखराभाठा धरदेई 

जांजगीर चांपा। मृतक राहुल चौहान निवासी दर्रा थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ जो शिवरीनारायण मेला देख कर अपनी मौसी के घर ग्राम धरदेई गया था कि अज्ञात लोगो के द्वारा धारदार हथियार से मार कर हत्या कर पुरेना तालाब में फेक दिया है, जिसकी सूचना पर दिनांक 11.02.26 को थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरित घटना स्थल पहुंचकर मर्ग जांच पंचनामा कार्यवाही में लिया जाकर हत्या का मामला पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर– चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) द्वारा विशेष टीम गठित कर त्वरीत कार्यवाही करने निर्देश दिए गए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप, उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम के कुशल मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए मामले मे आरोपी करन कुर्रे, अनिरूद्ध उर्फ अन्नी कुर्रे एवं एक विधी के विरूद्ध संघर्षरत बालक को पकड़ा जिसे घटना के सम्बंध मे पुछताछ करने पर अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मृतक राहुल चौहान को चाकू से ताबडतोड हमला कर हत्या करना एवं लाश को छुपाने की नियत से पुरेना तालाब में फेंक देना बताया।

उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारयण, .उ.नि. रामप्रसाद बघेल प्रभारी पुलिस सहायता केन्द्र राहौद, प्रआर, विरेन्द्र टण्डन, आरक्षक प्रवीण साहू, शिव कुमार कश्यप,, नितिन द्विवेदी, विवेक ठाकूर, बलराम यादव, श्रीकांत सिंह एवं थाना शिवरीनारायण स्टाफ का सराहनिय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!