छत्तीसगढ़बिलासपुर

बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 2026 : 12 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

28 जून को संभावित प्रवेश परीक्षा, 23 जून से डाउनलोड होंगे एडमिट कार्ड

बिलासपुर। पंडित सुंदरलाल शर्मा (मुक्त) विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु द्विवर्षीय बी.एड. एवं डी.एल.एड. पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों के तहत आयोजित प्रवेश परीक्षा के माध्यम से संपन्न की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 रात्रि 12 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार हेतु 13 जून से 15 जून 2026 तक निर्धारित शुल्क के साथ संशोधन का अवसर प्रदान किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 23 जून 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे, जबकि बी.एड. एवं डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा 28 जून 2026 को संभावित रूप से आयोजित की जाएगी। मॉडल उत्तर 29 जून 2026 को जारी किए जाएंगे तथा अभ्यर्थी 03 जुलाई 2026 तक आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा परिणाम की अंतरिम सूची 10 जुलाई 2026 को संभावित रूप से जारी की जाएगी। दावा-आपत्ति के निराकरण के बाद अंतिम प्राविण्यता सूची 21 जुलाई 2026 को प्रकाशित किए जाने की संभावना है। सभी आपत्तियां केवल विश्वविद्यालय के अधिकृत ईमेल के माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी।

विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि ऑनलाइन आवेदन भरते समय सभी निर्देशों का सावधानीपूर्वक पालन करें तथा आवेदन पत्र में सही एवं स्पष्ट जानकारी दर्ज करें। यह आवेदन पत्र प्रवेश परीक्षा के साथ ही काउंसलिंग पंजीयन हेतु भी मान्य होगा, इसलिए अलग से काउंसलिंग फॉर्म भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

अधिक जानकारी, नियम एवं दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। काउंसलिंग प्रक्रिया संबंधी विस्तृत सूचना परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद अलग से जारी की जाएगी।

महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ – 25 मार्च 2026
  •  आवेदन की अंतिम तिथि – 12 जून 2026 (रात्रि 12 बजे तक)
  • आवेदन में सुधार – 13 से 15 जून 2026
  • प्रवेश पत्र डाउनलोड – 23 जून 2026
  •  बी.एड./डी.एल.एड. प्रवेश परीक्षा – 28 जून 2026 (संभावित)
  •  मॉडल उत्तर जारी – 29 जून 2026
  • मॉडल उत्तर पर आपत्ति – 29 जून से 03 जुलाई 2026
  • परीक्षा परिणाम (अंतरिम सूची) – 10 जुलाई 2026 (संभावित)
  • परिणाम पर आपत्ति – 10 से 12 जुलाई 2026
  •  अंतिम प्राविण्यता सूची – 21 जुलाई 2026 (संभावित)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!