छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

सेवा सेतु पोर्टल: डिजिटल सुविधा से मिला रजनी और रितिकरोशन विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र

जांजगीर-चांपा, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल, पारदर्शी और सुलभ रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित सेवा सेतु पोर्टल ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोगों के लिए लाभदायक साबित हो रहा है। इस पोर्टल के माध्यम से अब विवाह पंजीयन जैसी महत्वपूर्ण सेवा भी पूरी तरह ऑनलाइन उपलब्ध है, जिससे नागरिकों को कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाना नहीं पड़ रही है।

जिले के पामगढ़ विकासखंड के ग्राम झिलमिली निवासी श्रीमती रजनी डहरिया एवं श्री रितिकरोशन डहरिया ने सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से सफलतापूर्वक अपने विवाह का ऑनलाइन पंजीयन कराया। विवाह के उपरांत उन्हें विभिन्न शासकीय कार्यों के लिए विवाह प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत में आयोजित जागरूकता शिविर में उन्हें सेवा सेतु पोर्टल की जानकारी मिली। सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से आवेदन की पूरी प्रक्रिया सरलता से ऑनलाइन पूर्ण हुई। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका विवाह पंजीयन स्वीकृत हो गया तथा उन्हें घर बैठे ही मोबाइल पर डिजिटल विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया तथा एक प्रति उन्हे उपलब्ध कराया गया।

अपने अनुभव साझा करते हुए श्रीमती रजनी डहरिया ने बताया कि सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से विवाह पंजीयन कराना बेहद आसान रहा। ऑनलाइन सुविधा के कारण बिना किसी परेशानी के विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी है और सभी पात्र नागरिकों को इसका लाभ अवश्य उठाना चाहिए। सेवा सेतु पोर्टल डिजिटल सुशासन की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो नागरिकों तक शासकीय सेवाओं की त्वरित, पारदर्शी एवं सहज पहुंच सुनिश्चित करते हुए सुशासन के उद्देश्य को साकार कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!