छत्तीसगढ़जांजगीर-चांपा

नवागढ़ के जगमहंत में सीईओ जिला पंचायत श्री विनय कुमार पोयाम ने सौंपी पी एम आवास हितग्राहियों को खुशियों की चाबी

कच्चे मकानों से पक्के आशियानों तक पहुंचा 8,546 परिवारों का सफर, पक्के घर का सपना हुआ साकार

जिलेभर की ग्राम पंचायतों में उत्साह के साथ हुआ गृह प्रवेश, हितग्राहियों को सौंपी गई ‘खुशियों की चाबी

     जांजगीर-चांपा, 11 सितंबर 2026। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जांजगीर-चांपा जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में खुशियों की नई शुरुआत की है। योजना के तहत जिले में दो वित्तीय वर्षों में 8,546 प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए गए हैं। इन नवनिर्मित आवासों में आज जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपकर उनके नए पक्के घर में गृह प्रवेश कराया गया।

सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में पीएम आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी गई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री श्री विजय शर्मा सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे। इसी क्रम में जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी गृह प्रवेश कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रमों की कड़ी में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयाम ने नवागढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत जगमहंत पहुंचकर पीएम आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी और विधि-विधान से उनके नवनिर्मित आवास में गृह प्रवेश कराया।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री पोयाम ने हितग्राही को नए घर के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का कार्य सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “यह आपकी खुशियों की चाबी है। अब इस घर की जिम्मेदारी आपकी है। इसे बेहतर तरीके से संभालकर रखें और अपने परिवार के साथ सुख-शांति से रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!