छत्तीसगढ़सक्ती

बाढ़ आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने और आमजन को जागरूक करने चंद्रपुर के दरहाघाट में 20 अगस्त को होगा मॉकड्रिल

सक्ती, 19 अगस्त 2026। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), गृह मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली, छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में 20 अगस्त 2026, गुरुवार को प्रातः 10 बजे ग्राम दरहाघाट, तहसील चंद्रपुर, जिला सक्ती में बाढ़ आपदा पर मॉक एक्सरसाइज (Mock Exercise) का आयोजन किया जाएगा। यह मॉक एक्सरसाइज आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने तथा आपदा की स्थिति में राहत एवं बचाव कार्यों के लिए प्रशासन की तत्परता और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।

कलेक्टर ने जिलेवासीयो से अपील की है कि यह केवल एक प्रशिक्षण एवं अभ्यास प्रक्रिया है, इसलिए इसे लेकर किसी भी प्रकार की घबराहट में न आए तथा किसी भी प्रकार के अफवाहों से बचें। अभ्यास के दौरान नागरिक शांति एवं संयम बनाए रखें, दूसरों को भी सही जानकारी प्रदान करें तथा मॉक एक्सरसाइज को सफल बनाने में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। नागरिकों का सहयोग आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!